मुंबई में बारिश से हाहाकार, लोकल ट्रेनें ठप, हवाई यात्राएं प्रभावित; सदन नहीं पहुंच पाए नेता

Heavy Rain in Mumbai: मुंबई में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हैं। सड़कों पर जलभराव से रेलवे ट्रैक डूब गए हैं। लिहाजा, कई लोकल ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। इसके अलावा कई उड़ाने प्रभावित हैं। आईएमडी मुंबई ने अगले 24 घंटे में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

Heavy Rain in Mumbai: मुंबई में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन ठप हो गया है और सोमवार को मध्य रेलवे के मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं और विमान संचालन प्रभावित हुआ। बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) ने शहर के सभी निकाय स्कूल, सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा कर दी। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भारी बारिश के कारण दक्षिण मुंबई में विधानमंडल परिसर में कई विधायकों और मंत्रियों के नहीं पहुंच पाने के कारण आज सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके अलावा कई फ्लाइटें प्रभावित हैं।

Train service affected in Mumbai

मुंबई में भारी बारिश

300 मिमी बारिश दर्ज

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भारी बारिश के कारण मुंबई में लोगों को हो रही परेशानियों का जिक्र किया। इस पर नार्वेकर ने कहा कि मुंबई में 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है और कई विधायक और मंत्री अभी भी विधानमंडल परिसर में नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कोरम सदन की बैठक आवश्यक संख्या पूरी नहीं होने पर सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी गई।

End of Feed