Mumbai Fire: मुंबई के कुर्ला में स्थित एक इमारत में लगी भयंकर आग, 60 बचाए गए, 39 अस्पताल में भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 16, 2023, 01:54 PM IST

Mumbai Fire: आग 12 मंजिला इमारत के भूतल में रखे तार और कबाड़ में लगी, लेकिन धीरे-धीरे लपटें ऊपर की ओर उठने लगीं और पूरी इमारत में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

Mumbai Fire: मुंबई के कुर्ला इलाके में 12 मंजिला एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार रात आग लग गई, जिसके बाद उसमें रहने वाले कम से कम 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात 12 बजकर 10 मिनट पर स्लम रिहैबिलिएशन अथॉरिटी (एसआरए) इमारत संख्या 7 में हुई। यह इमारत कोहिनूर अस्पताल के ठीक सामने है।

mumbai fire

मुंबई की इमारत में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed