Mumbai: करोड़ों के बैंक फ्रॉड केस में ED का एक्शन; आरोपी के 50 से अधिक बैंक खाते फ्रीज, दो गाड़ियां जब्त

मुंबई की एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने 117.06 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में आरोपी अमित अशोक थेपड़े को गिरफ्तार किया है। ED ने दक्षिण मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकद, सोना और गहने जब्त किए। आरोपी के 50 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए गए और दो गाड़ियां भी जब्त की गईं।

Mumbai News: मुंबई की एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने 117.06 करोड़ रुपये के बड़े बैंक फ्रॉड मामले में अहम कदम उठाते हुए आरोपी अमित अशोक थेपड़े को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे थेपड़े को ED ने दक्षिण मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में पिछले दो महीने से ठहरने के पुख्ता इनपुट के बाद दबोचा। छापेमारी के दौरान होटल से बड़ी मात्रा में नकद, सोना-चांदी और गहने जब्त किए गए। पुलिस की कार्रवाई में कुल 9.5 लाख रुपये नकद, लगभग 2.33 करोड़ रुपये के सोने और हीरे-जवाहरात बरामद किए गए। इसके साथ ही आरोपी के 50 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए गए और दो गाड़ियां भी जब्त की गईं।

ED takes major action in crores of rupees bank fraud case

करोड़ों के बैंक फ्रॉड केस में ED की बड़ी कार्रवाई

करोड़ों रुपये का लोन

ईडी की जांच सीबीआई, पुणे द्वारा दर्ज की गई दो FIR पर आधारित है। ये एफआईआर गैलेक्सी कंस्ट्रक्शन एंड कॉन्ट्रैक्टर्स प्रा. लि. और मित्सॉम एंटरप्राइजेज प्रा. लि., दोनों अमित थेपड़े की कंपनियों के खिलाफ दर्ज की गई थीं। जांच में सामने आया कि थेपड़े ने कैनरा बैंक से लोन लेने के लिए कई प्रॉपर्टीज गिरवी रखीं, जिनमें से कई पहले ही बेची जा चुकी थीं या एक ही प्रॉपर्टी को दो बार गिरवी रखकर करोड़ों रुपये का लोन लिया गया। बाद में यह पैसा निजी खर्चों और भोग-विलास पर खर्च किया गया।

End of Feed