कर्नाटक सरकार पर भड़के देवेंद्र फड़नवीस, बोले- शिवाजी का अपमान सहन नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेंट मैरी रखने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और मराठी गौरव व ऐतिहासिक भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर “सेंट मैरी” रखने के प्रस्ताव पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठी अस्मिता का सीधा अपमान करार दिया और कहा कि महाराष्ट्र और मराठी समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

maharashtra cm

सीएम फड़नवीस ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर “सेंट मैरी” रखने के प्रस्ताव पर कड़ा हमला बोला।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

फड़नवीस ने कहा, “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सिद्धारमैया को सद्बुद्धि दें कि वे धर्म पर आधारित और मराठा योद्धा राजा के खिलाफ ऐसा निर्णय न लें। छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम हटाना और किसी धार्मिक आधार पर स्टेशन का नाम रखना पूरी तरह अस्वीकार्य है।”

End of Feed