मुंबई

Bombay HC Bomb Threat: दिल्ली के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी; हड़कंप के बीच खाली कराया गया परिसर

दिल्ली हाईकोर्ट के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को बम धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। कोर्ट परिसर को सुरक्षा के लिहाज से खाली करा दिया गया है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा बलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया है और जांच जारी है।

Image

bombay hc bomb threat news

Bombay HC Bomb Threat: दिल्ली हाईकोर्ट के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को बम धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मिली सूचना के आधार पर कोर्ट प्रशासन ने सभी जज, वकील, कर्मचारी और विजिटर्स को तुरंत कोर्ट परिसर खाली करने के निर्देश जारी किए हैं।

परिसर की ली गई तलाशी

धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा बलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में भी जांच और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल, धमकी देने वाले की पहचान करने और मामले की गहराई से जांच करने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं।

झूठी निकली धमकी

जांच के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई है। परिसर की छानबीन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

बता दें कि आज ही दिल्ली हाईकोर्ट को भी एक बम की धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद कई कोर्ट रूम में चल रही सुनवाई को बीच में ही रोकना पड़ा। फिलहाल दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाईकोर्ट परिसर की बारीकी से जांच की जिसके बाद इस धमकी को भी झूठा करार दे दिया गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article