Darshan Solanki suicide case: आईआईटी बॉम्बे (IIT-Bombay) के छात्र दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने IIT-Bombay के ही एक छात्र अरमान खत्री को इस मामले में गिरफ्तार किया है। अरमान, मृतक दर्शन सोलंकी का बैचमेट था। आरोप है कि उसी ने आत्महत्या के लिए दर्शन सोलंकी को उकसाया था।
दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में आईआईटी-बॉम्बे का छात्र गिरफ्तार
बता दें, मामले की जांच कर ही एसआईटी ने हॉस्टल में सोलंकी की कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया था। इस पर लिखा था- 'अरमान तुमने मुझे मार डाला।' इस सुसाइड नोट के सामने आने के बाद पुलिस ने अरमान खत्री को गिरफ्तार किया है।
