नदीं में विसर्जित नहीं होंगे 'बप्पा', बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी की गाइडलाइन; विसर्जन से पहले जान लें नए नियम

27 अगस्त से शुरू हो रही गणेश चतुर्थी से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने मूर्ति विसर्जन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गणपति त्योहार के दौरान स्थापित की गईं 6 फीट तक की सभी मूर्तियां को नदियों में प्रवाहित नहीं किया जाएं, इसके लिए कृत्रिम तालाब बनाने के लिए सरकार को निर्देशित किया है।

मुंबई : गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 27 अगस्त को मनाया जाएगा। खासकर, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के साथ मुंबई में गनपति का अधिक क्रेज देखा जाता है। हालांकि, इस बार बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशानुसार, सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष निर्देश जारी किए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने स्थानीय प्रशासन को आदेश दिए हैं कि 6 फीट तक की सभी मूर्तियों विसर्जित करने के लिए कृत्रिम तालाबों का निर्माण करें। यह जरूरी कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी मूर्तियां जल में घुलती नहीं हैं, जिससे जल प्रदूषण बढ़ता है। लिहाजा, इस साल मूर्तियों को पोखरों में विसर्जित किया जाए।

Ganesh Idol Immersion

गणेश मूर्ति विसर्जन (फोटो-@ANI)

बॉम्बे हाईकोर्ट की क्या है गाइडलाइन

दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 24 जुलाई 2025 को इस मुद्दे पर सख्त गाइडलाइंस जारी करते हुए POP मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाने की बात कही गई थी। न्यूज 18 के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसके बाद सरकार ने नगर परिषदों और पंचायतों को इन गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश दिया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे छोटी मूर्तियों को स्थापित करें और यदि बड़ी मूर्तियां लगाई गई हैं, तो वहां प्रतीकात्मक रूप से छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया जाए।

End of Feed