शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ के स्कैम का आरोप, वकील ने कहा- 'बदनाम करने की कोशिश'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति एक बार फिर आर्थिक घोटाले के आरोप में घिर गए हैं। मुंबई के व्यापार दीपक कोठारी ने शिल्पा, राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ 60 करोड़ की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को EOW के पास सौंपा गया है। इस मामले में शिल्पा और राज के वकील प्रशांत पाटिल का बयान भी सामने आया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। मुंबई के व्यापारी दीपक कोठारी ने शिल्पा, राज कुंद्रा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इन तीनों के खिलाफ व्यापारी से 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। यह केस मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू ) के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि उनके क्लाइंट इन सभी आरोपों का खंडन करते हैं। यह एक पुराना मामला है, जिसकी NCLT मुंबई में पहले ही सुनवाई हो चुकी है और इसका फैसला भी आ चुका है। पाटिल ने इस मामले को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इसका मकसद मेरे क्लाइंट की छवि को धूमिल करना है।

shilpa raj - PTI

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फाइल फोटो (PTI)

बिजनेस बढ़ाने के नाम पर लिटे पैसे

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यापारी दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति पर आरोप लगाया है कि दोनों ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया। व्यापारी ने बताया कि ये पैसा उन्होंने 2015 से 2023 के बीच बिज़नेस बढ़ाने के नाम पर दिया था। लेकिन असल में इस पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों में किया गया। जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब इस मामले में आगे की जांच EOW करेगा।

End of Feed