भिवंडी में मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर लापरवाही! ऑटो सवार युवक के सिर में घुसा सरिया, मचा हड़कंप

भिवंडी में सोमवार को मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर नरपोली पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे एक ऑटो पर मेट्रो पिलर का एक सरिया गिर गया। यह सरिया ऑटो सवार युवक के सिर में जा घुसा। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण ये हादसा हुआ।

Bhiwandi News: भिवंडी में सोमवार को मेट्रो लाइन 5 के निर्माण कार्य के दौरान एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। जहां मेट्रो पिलर का एक भारी सरिया ऑटो रिक्शा पर जा गिरा और उसमे सवार यात्री के सिर में घुस गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना को लेकर मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की बात सामने आ रही है।

Bhiwandi accident

भिवंडी में दर्दनाक हादसा

नरपोली पेट्रोल पंप के पास हादसा

यह हादसा नरपोली पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब एक ऑटो रिक्शा वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक सरिया ऊपर से सीधे ऑटो पर जा गिरा। सरिया करीब 5 से 6 फीट लंबा था, जो इतनी ताकत से गिरा कि ऑटो की छत को पार करते हुए सीधे अंदर बैठे युवक के सिर में घुस गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही नरपोली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल यात्री को उपचार के लिए कशेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed