Mumbai: हत्या कर फरार हुआ बांग्लादेशी मुंबई से गिरफ्तार, 4 मामलों में है वॉन्टेड

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो चार हत्याओं में वॉन्टेड था और मौत की सजा मिलने के बाद हाईकोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया था। वह फर्जी पहचान से भारत में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Mumbai News: बांग्लादेश की बात है, कुछ साल पहले वहां एक शख्स पर 4 हत्याओं में शामिल रहने के आरोप लगे। शख्स गिरफ्तार हुआ, मुकदमा चला और आरोप साबित हुआ, अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई। दोषी ने फिर हाईकोर्ट में अपील की, उसे जमानत मिली और वह गायब हो गया। यह बात है साल 2023 की, हत्या का आरोपी गायब हो गया और पुलिस को इसकी कोई खोज खबर नहीं मिली।

bangladeshi criminal arrested from mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपराधी को किया गिरफ्तार (सांकेतिक चित्र | iStock)

मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट ने उस शख्स को मुंबई से गिरफ्तार किया है। 37 साल का यह बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इसकी पहचान मोहम्मद जमाल हुसैन पोटुंदर उर्फ कुद्दुस रहीम शेख के रूप में हुई है। आरोपी 2023 में पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसा था, जहां उसने एक फर्जी आधार कार्ड हासिल किया। बाद में वह मुंबई आ गया और कमाठीपुरा के एक होटल में काम करने लगा।

End of Feed