मुंबई

आखिर अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से क्यों कहा कि आप खुश होंगे डबल इंजन सरकार से, मैं नहीं...

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के नए कार्यालय का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा, 'हमें डबल इंजन सरकार नहीं, बल्कि ट्रिपल इंजन की आवश्यकता है।' जानिए, शाह के इस बयान के पीछे की बड़ी वजह क्या है।

Image

platform desk

आज यानी सोमवार 27 अक्टूबर को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राज्य मुख्यालय का भूमि पूजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा, 'आप लोग खुश होंगे डबल इंजन सरकार से, पर मैं नहीं… '

उन्होंने कहा आगे कहा, 'मुझे ट्रिपल इंजन सरकार चाहिए,' जो वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए चौंकाने वाला था। उनका यह बयान बीजेपी के संगठन के निरंतर विस्तार के लक्ष्य को दर्शाता है। भूमि पूजन के दौरान, अमित शाह ने पार्टी की विचारधारा और महाराष्ट्र की राजनीति पर भी चर्चा की, यह बताते हुए कि बीजेपी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां कोई भी समर्पित कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

भाजपा का नया मुख्यालय मुंबई के चर्चगेट इलाके में बनेगा और इसका डिजाइन दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय के समान ही होगा। यह भवन आधुनिक तकनीक से लैस होगा, जिसमें बायोमेट्रिक सुरक्षा और डिजिटल एक्सेस सिस्टम भी शामिल हैं। शाह ने यह भी घोषणा की कि दिसंबर 2026 तक महाराष्ट्र के हर जिले में बीजेपी का दफ्तर होगा, जिससे पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा।

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी परिवारवाद की पार्टी नहीं है और कार्यकर्ता नेतृत्व को प्राथमिकता देती है। शाह के 'ट्रिपल इंजन सरकार' के बयान का अर्थ है कि केंद्र, राज्य और संगठनात्मक ताकत का तालमेल विकास और राजनीतिक विस्तार को नई गति देगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article