Mumbai: SIR के खिलाफ एक मंच पर दिखे ठाकरे बंधु, वोटर लिस्ट रिवीजन पर केंद्र सरकार को घेरा, EVM पर भी उठाए सवाल

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन के लिए मुंबई में आज भारी भीड़ इकट्ठा हुई है। इस प्रदर्शन में एक मंच पर उद्धव और राज ठाकरे दिखाई दिए और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए SIR पर सवाल उठाए।

Mumbai News: मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने संयुक्त मार्च निकाला। मेट्रो स्टेशन से महानगरपालिका भवन तक निकाले गए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। दोनों दलों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाराष्ट्र में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। इस दौरान राज ठाकरे ने कहा कि सरकार चुनने का अधिकार जनता का है, चुनाव आयोग का नहीं, जबकि उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

thackeray brothers protest mumbai march

एक मंच पर दिखे ठाकरे बंधु

SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं के क्या आरोप हैं?

इस संयुक्त विरोध मार्च के दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देशभर में करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया है। उद्धव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के एक उपचुनाव में मतदान के अधिकार को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है, लेकिन अब तक सुनवाई को लेकर स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट की जा रही है और जनता को इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

End of Feed