शहर

अजित पवार कोटे से मंत्री कोकाटे का कैबिनेट से इस्तीफा; धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में ठहराए गए थे दोषी

Cheating and Forgery Case: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कोटे के मंत्री मणिकराव कोकाटे ने धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हमारी पार्टी कानूनी राज को सभी व्यक्तियों से ऊपर रखती है। मुख्यमंत्री ने कोकाटे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Image

एनसीपी नेता माणिकराव कोकाटे (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Cheating and Forgery Case: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कोटे के मंत्री मणिकराव कोकाटे ने धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हमारी पार्टी कानूनी राज को सभी व्यक्तियों से ऊपर रखती है।

CM ने स्वीकार किया इस्तीफा

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मणिकराव कोकाटे का महाराष्ट्र कैबिनेट से इस्तीफा स्वीकार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत के पास भेज दिया है।

पवार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

दोषी ठहराए गए अजित पवार कोटे से मंत्री कोकाटे से सरकार ने सभी विभाग वापस ले लिए हैं। इसके बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अजित पवार को खेल और युवा मामले, अल्पसंख्यक मामले और वक्फ मंत्रालय सौंपा है। ये दोनों मंत्रालय पहले कोकाटे के पास थे, जिनका महराष्ट्र कैबिनेट से इस्तीफा स्वीकार किया गया है।

कोकाटे ने पवार को सौंपा इस्तीफा

अजित पवार ने बताया कि मेरे सहयोगी कोकाटे ने कोर्ट के फैसले के बाद मुझे अपना इस्तीफा सौंप दिया। हमारी पार्टी की पुरानी सोच के मुताबिक, कानून का राज सभी व्यक्तियों से ऊपर है, इसलिए इस्तीफे को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी हमेशा से मानती है कि सार्वजनिक जीवन संवैधानिक नैतिकता, संस्थागत ईमानदारी और न्यायपालिका के सम्मान से निर्देशित होना चाहिए। हम कानूनी राज के साथ मजबूती से खड़े हैं और ऐसे तरीके से काम करते रहेंगे, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के भरोसे को बनाए रखे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article