Mumbai Monsoon Week: मुंबई में आने वाला है मॉनसूनी सप्ताह, भारी बारिश से जनजीवन होगा अस्त-व्यस्त! समुद्री लहरें बिगाड़ेगी खेल

Mumbai Monsoon Week 2024: महाराष्ट्र की राजधानी मॉनसून के सक्रिय होने के बाद से बारिश से सराबोर है। लगातार हो रही बारिश से सड़कें लबालब हैं और समुद्र में ऊंची लहरे उठ रही हैं। आज भी देर रात से भारी बारिश दर्ज की जा रही है। आइये जानते हैं आने वाले दिनों में एक्टिव होने वाले मॉनसूनी सप्ताह में क्या होने वाला है?

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में एक्टिव होने वाला है मॉनसूनी सप्ताह
  • जुलाई में 1000 मिमी मीटर बारिश का अंदेशा
  • समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका

Mumbai Monsoon Week 2024: मुंबई में मॉनसून के एक्टिव होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले सप्ताह 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित था। सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। कई मुंबई लोकल को रद्द करना पड़ा था। हालांकि, उसके बाद सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट आया है। लेकिन, एक बार फिर तेज बारिश दर्ज की जा रही है। गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि से भीषण बारिश हो रही है। लोग सो कर उठे तो सड़कें पानी से लबालब मिलीं। जहां, उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश-राजस्थान में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर रखा है। वहीं, मुंबई में पारा बेहद नीचे है, जिससे गर्मी जैसा कुछ भी एहसास नहीं हो रहा है। अब मुंबई में मॉनसूनी सप्ताह भी एक्टिव होने जा रहा है, जिससे दिन-रात बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। तो आइये जानते हैं आने वाले दिनों में मायानगरी का मौसम कैसा रहेगा?

मुंबई में गुरुवार को कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। कोलाबा में 59 मिमी बारिश तो सांताक्रूज में 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम को देखते हुए यही लग रहा है मायानगरी में मॉनसून पूरी तरह से लय पकड़ने वाला है, जिससे बारिश का लंबा दौर देखने को मिलेगा। हालांकि, अधिक बारिश से मुंबईकरों की मुसीबतें भी बढ़ने की आशंका है। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन से कामकाज, दफ्तर आदि जाने वाले लोगों की परेशानियां भी बढ़ेंगी।

End of Feed