आज बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, उड़ानें की गईं डायवर्ट

मुंबई एयरपोर्ट पर 7 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे बंद रहेंगे। प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए इन्हें बंद किया जाएगा। इस दौरान कोई उड़ान संचालित नहीं की जाएगी। जिसके कारण कई फ्लाइट्स के समय बदले गए हैं।

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर 7 मई को कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान प्री-मानसून मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे बंद रहेंगे। इस दौरान उड़ान संचालन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। इस दौरान कोई भी फ्लाइट न तो टेकऑफ करेगी और न ही उसकी लैंडिंग होगी।

आज बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, उड़ानें की गईं डायवर्ट

प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते रनवे बंद

एयरपोर्ट प्रबंधन कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने बताया कि एयरपोर्ट को बंद करने की योजना पहले से तय थी। इसके लिए करीब छह महीने पहले ही एयरलाइंस और विमानन अधिकारियों के साथ समन्वय कर लिया गया था। गुरुवार को एयरपोर्ट से संचालित होने वाली अधिकतर उड़ानों का समय पहले से ही बदला जा चुका है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

End of Feed