MP : किसानों के प्रदर्शन के बाद सरकार का फैसला, 25% से बढ़कर 60% हुई MSP पर मूंग खरीद की सीमा, हाई लेवल कमेटी गठित

किसान कल्याण राज्य मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्र के निर्धारित लक्ष्य के बावजूद, राज्य सरकार ने किसानों के व्यापक हित में मूंग खरीद की सीमा को 60% तक करने का निर्णय लिया है। नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा जैसे प्रमुख उत्पादन वाले जिलों में यह मात्रा लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ होगी।

भोपाल : भोपाल में मूंग खरीद और अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों और राज्य सरकार के बीच गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है। हालांकि, प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने किसानों की प्रमुख मांग को मानते हुए मूंग की खरीद सीमा को मौजूदा 25 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही, खरीद प्रक्रिया को और अधिक किसान-हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण रियायतें दी गई हैं। लेकिन अभी किसान इस बात पर सहमत नहीं हुए हैं।

madhya pradesh moong msp 60 percent procurement relief

किसानों के आंदोलन का निकला समाधान

किसानों के पक्ष में सरकार का बड़ा निर्णय

किसान कल्याण राज्य मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा कि इस साल मूंग की खरीद के लिए केंद्र ने मध्य प्रदेश के लिए 4.45 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया था। केंद्र के नियमों के अनुसार, पहले MSP पर कुल उत्पादन का केवल 25% ही खरीदा जा सकता था। किसान प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद राज्य सरकार ने फैसला किया है कि किसान अब अपनी मूंग की उपज का 60% हिस्सा MSP पर बेच सकेंगे। नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा जैसे जिलों में यह मात्रा लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ होगी। यह फैसला तुरंत लागू किया जाएगा और ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को फ़ायदा पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

End of Feed