मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादले; मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का पहला बड़ा एक्शन, कई वरिष्ठ IAS अफसरों के बदले विभाग

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के पदभार संभालते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। सीएम मोहन यादव के साथ चर्चा के बाद कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों का आवंटन किया गया है।

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रशासनिक गलियारे में एक बड़ा फेरबदल देखा गया है। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परामर्श से राज्य सरकार ने शीर्ष नौकरशाही में व्यापक स्तर पर अधिकारियों के प्रभार बदले हैं और कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Ashok Barnwal MP IAS Transfer

अशोक बर्णवाल के पदभार संभालते ही हुए तबादले (X/@DrMohanYadav51)

नीरज मंडलोई को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव (ACS) नीरज मंडलोई को वर्ष 2027 में होने वाले 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' (GIS) के आयोजन की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, मंडलोई अब औद्योगिक नीति एवं MSME विभाग की भी अगुवाई करेंगे। वे राघवेंद्र सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

End of Feed