जबलपुर हाई कोर्ट में जज के सामने भ्रूण लेकर पहुंचा शख्स, कहा - 'मेरे बच्चे की मौत के बाद अब मेरी बारी'

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जबलपुर बेंच में एक व्यक्ति ने सुनवाई के दौरान जज की डाइस पर मृत भ्रूण रख दिया और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि उस पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और भ्रूण को नियमों के अनुसार डिस्पोस कराया।

Jabalpur News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जबलपुर बेंच में सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। जहां एक व्यक्ति ने सुनवाई के दौरान जज के सामने मृत भ्रूण रख दिया। इस घटना से कोर्ट रूम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, रीवा निवासी दयाशंकर पांडे कोर्ट नंबर 17 में एक थैली में मृत भ्रूण लेकर पहुंच गया। उसने जस्टिस हिमांशु जोशी के सामने जज की डाइस पर भ्रूण रख दिया और अपनी जान बचाने की गुहार लगाने लगा। इस घटना के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।

Delhi court ai system

सांकेतिक फोटो

परिवार और खुद की सुरक्षा की मांग

दयाशंकर पांडे ने अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान जब उसकी बारी आई तो वह कोर्ट में भ्रूण के साथ पहुंचा। जहां दयाशंकर पांडे ने कोर्ट से कहा कि उसके बच्चे की मौत हो गई है और अब उसकी बारी आने वाली है, जिस पर कोर्ट ने उसे न्याय मिलने का भरोसा दिलाया।

End of Feed