MP News: किसानों की बल्ले-बल्ले... अब जमीन पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा, मोहन सरकार का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में अब किसानों को जमीन अधिग्रहण पर गाइडलाइन वैल्यू का चार गुना मुआवजा मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और विकास परियोजनाओं को भी गति मिलेगी।

MP Farmers Land Compensation: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए अहम फैसला लिया है। अब सरकार किसी भी किसान की जमीन लेने पर उसे पहले से ज्यादा पैसा देगी। नए नियम के अनुसार किसानों को जमीन की कीमत का 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया, जिसकी घोषणा खुद उन्होने अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने इस फैसले को ’अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि इस फैसले से अब किसानों को उनकी भूमि का वाजिब मूल्य और उन्हें सम्मानजनक जीवन मिलेगा।

Farmers Land Compensation - AI

किसानों की जमीन पर बढ़ा मुआवजा (AI Image)

MP सरकार ने क्यों बढ़ाया मुआवजा

सीएम ने कहा, "अब प्रदेश सरकार किसी भी किसान की जमीन लेने पर उसे गाइडलाइन वैल्यू का चार गुना भुगतान करेगी। यानी, किसान को भू-अर्जन की जाने वाली भूमि का 4 गुना मुआवजा मिलेगा।" उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश में परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी, विकास को तेज रफ्तार मिलेगी और किसान भी समृद्ध होंगे। सीएम ने कहा वर्ष 2014 में प्रदेश में तय व्यवस्था के तहत किसानों को गाइडलाइन दर का दोगुना मुआवजा दिया जाता और संबंधित अधिनियम के तहत तय दर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से लागू होती थी। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक दृष्टि से जमीन की गाइडलाइन दर कम होने के कारण किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा था, जबकि विकास परियोजनाओं की गति तेज हो रही थी। इस वजह से सरकार ने इस दोगुना मुआवजे को बढ़ाकर 4 गुना कर दिया।

End of Feed