MP News : लोकतंत्र सेनानियों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, तीर्थयात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन और मुफ्त इलाज

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में उन्हें फ्री इलाज और विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन से यात्रा कराने का ऐलान किया है।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कई बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब उनके लिए विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन चलाएगी। इसके साथ ही मुफ्त इलाज, एयर एंबुलेंस, रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में नि:शुल्क ठहरने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

MP CM Mohan Yadav Announces Special Pilgrimage Train

लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने 96 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पाटीदार और 95 वर्षीय शांति लाल संघवी सहित कई वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आपातकाल पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

End of Feed