Moradabad Encounter: मुरादाबाद पुलिस ने तोड़ा गोतस्करों का नेटवर्क, गिरोह के 6 सदस्य अरेस्ट

मुरादाबाद में पुलिस और गो-तस्करों के बीच दो अलग-अलग जगह मुठभेड़ हुई। जिसमें कुल छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जनमें से 4 बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। यह गिरोह हाल ही में गौहत्या मामले में भी शामिल बताया जा रहा है।

Moradabad Police Encounter: मुरादाबाद में पुलिस ने गो-तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से चार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ की घटना हुई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, खोखा व जिंदा कारतूस, तमंचा और प्रतिबंधित मास बरामद किया है।

Moradabad Police Encounter

मुरादाबाद में गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़

गौहत्या केस से जुड़े थे आरोपी

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को गांव ततारपुर में एक किसान के खेत में प्रतिबंधित गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भी बनाईं। पुलिस ने बताया कि उन्हें आरोपियों के डिलारी क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने डिलारी ढकिया मार्ग पर चेकिंग शुरू की।

End of Feed