Moradabad Encounter: मुरादाबाद में हाफ एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी शार्पशूटर पुलिस के शिकंजे में

मुरादाबाद में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी शार्पशूटर घायल हो गया। जिसकी पहचान हापुड़ निवासी आशु उर्फ मोंटी के तौर पर हुई। वह हत्या की कोशिश और 5 करोड़ की रंगदारी मामले में वांटेड था। आरोपी पर करीब 36 केस दर्ज थे।

Moradabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में वांटेड शार्पशूटर आशु उर्फ मोंटी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी लंबे समय से वांछित था, उसपर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस इस केस में आगे की कार्रवाई कर रही है।

CRIME

फाइल फोटो

हापुड़ का रहने वाला है बदमाश

पुलिस ने बताया कि आशु हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर कलां गांव का रहने वाला है। बुधवार को सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने उसे घेर लिया। जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

End of Feed