53 KM का 4 लेन हाईवे और 4 बाईपास, कॉर्बेट नगरी रामनगर पहुंचना होगा आसान; जानें Latest Update

अगर आप कभी भी दिल्ली से कॉर्बेट की ओर गए होंगे तो बीच में करीब 45 किमी की सड़क और उसके गड्ढों को कभी नहीं भूल पाए होंगे। अब NHAI वहां पर 53 किमी लंबा 4 लेन हाईवे बना रहा है, जिस पर पिछले दो साल से काम चल रहा है। चलिए जानते हैं ताजा अपडेट -

अगर आप दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, गढ़गंगा, गजरौला और मुरादाबाद से काशीपुर और कॉर्बेट नगरी रामनगर की ओर जाते हैं, या कभी गए हैं तो यह खबर बढ़कर आपको खुशी होगी। खुशी इसलिए क्योंकि रामनगर की ओर जाने पर हाईवे का जो हिस्सा सबसे खराब है और जिसमें आपको सबसे ज्यादा परेशानी होती है, जल्द ही उसका कायाकल्प होने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) यहां पर 53 किमी लंबा एक 4 लेन हाईवे बना रहा है। यह हाईवे ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड दोनों ही है। ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड का मतलब क्या होता है, यह भी हम आपको इस खबर में बताएंगे। फिलहाल इस 53 किमी लंबे फोर लेन हाईवे के बारे में जानते हैं। यह कहां बनाया जा रहा है? कब इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ? इसका काम पूरा होने की डेडलाइन क्या है? और इस 4 लेन हाईवे के बन जाने से आपकी जिंदगी कितनी आसान हो जाएगी? तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं -

Moradabad Kashipur 4 Lane Highway Brownfield Greenfield Project

गड्ढे वाली सड़क से जल्द मुक्ति मिलेगी

कहां बनाया जा रहा है ये 4 लेन हाईवे?

तेजी से चल रहा है 4 लेन हाईवे का काम

यह 4 लेन हाईवे मुरादाबाद और काशीपुर के बीच बनाया जा रहा है। उत्तराखंड से ताल्लुख रखने के नाते मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव से कह सकता हूं कि दिल्ली से रानीखेत तक के पूरे सफर में सबसे खराब सड़क इसी हिस्से में है। पिछले 30 वर्षों से मैं स्वयं इस रास्ते से आता-जाता हूं। यहां सड़क पर हमेशा बड़े-बड़े गड्ढे बने रहते हैं। इस सड़क पर इतने ज्यादा गड्ढे रहते हैं कि बचपन में हम इसे झूला सड़क कहा करते थे। लेकिन आज के दौर में यह कमरतोड़ सड़क है। यहां के गड्ढों को भरने की प्रक्रिया पूरी भी नहीं होती कि यह फिर से उखड़ जाते हैं। शायद यही कारण है कि NHAI ने यहां नए 4 लेन हाईवे का प्रोजेक्ट शुरू किया है।

End of Feed