उत्तर से दक्षिण तक आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 82 मौतें, गोदावरी नदी उफान पर; केरल में 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Monsoon Update: राजस्थान से लेकर केरल, कर्नाटक, असम और आंध्र प्रदेश तक मानसून का कहर है। कर्नाटक और केरल में बारिश और भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हुई है। असम में 1.78 लाख लोग प्रभावित हैं।

Monsoon 2026: देश के कई राज्यों में मानसून का उग्र रूप देखने को मिल रहा है। कहीं भारी बारिश और भूस्खलन जानलेवा साबित हो रहे हैं, तो कहीं नदियां उफान पर होने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक और केरल में बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़े हादसों में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पूर्वोत्तर राज्य असम में 1.78 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।

assam flood

असम में बाढ़ से हालात बेकाबू

कर्नाटक: पहाड़ी गिरने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत, ट्रेन सेवाएं निलंबित

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार तड़के तीर्थहल्ली तालुक के इंदिरा नगर में भूस्खलन होने से एक शेड पर पहाड़ी का हिस्सा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में सो रहे पति, पत्नी और 3 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं, हासन जिले में सकलेशपुर के पास एडाकुमारी और श्रीबागिलु के बीच पटरियों पर मलबा आने से बेंगलुरु को मंगलुरु, कारवार, कोझिकोड और विजयपुरा से जोड़ने वाली 7 प्रमुख रेल सेवाओं को निलंबित करना पड़ा है। हालांकि, कावेरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश से जलाशयों का जलस्तर सुधरा है, जिससे जल संकट की चिंता थोड़ी कम हुई है।

End of Feed