Mansoon 2026 : दो हफ्ते बाद मानसून ने भरी उड़ान, आधे भारत में आंधी-तूफान संग बारिश मूसलाधार; उत्तर भारत में बारिश एंट्री को तैयार!

Southwest Monsoon 2026 : अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई और हिस्सों में एंट्री ले सकता है, जिससे गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश से मौसम बदल सकता है।

Southwest Monsoon 2026 : देशभर में गर्म और लू के बीच पिछले कई दिनों से बादलों की आवाजाही से मौसम का मिजाज ऊपर नीचे हो रहा है, जिससे लोगों चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, उत्तर भारत में अभी तेज बारिश का इंतजार है। आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) ने करीब दो सप्ताह तक धीमी चाल से आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मानसून अब मध्य भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड तथा बिहार के कई और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून अगर समय से बारिश करता है तो किसान खरीफ की फसलों की बुआई कर सकेंगे और उत्तर-मध्य भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Mansoon Tracker 2026.

मॉनसून 2026

पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की सक्रियता के बावजूद देश के कई हिस्सों में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। फिलहाल, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और हवाओं के साथ ओले गिरने की घटनाएं हो रही हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के कंडी क्षेत्र में रविवार की रात बादल फटने से अचानक बाढ़ और कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा और पांगी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मौसम काफी सर्द बना हुआ है, जबकि कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास हुआ। इधर, उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में विक्षोभ के असर से बीच-बीच में हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने जून के आखिरी सप्ताह तक पहाड़ों पर मॉनसून के पहुंचने के संकेत दिए हैं।

End of Feed