Punjab News: मोहाली के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल कैंपस सील कर सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब के मोहाली में 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। डीएसपी पृथ्वी चहल की देखरेख में पुलिस और बम निरोधक दस्ता गहन तलाशी अभियान चला रहा है। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी है।

Mohali School Bomb Threat: पंजाब के मोहाली में मंगलवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब शहर के 10 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस सूचना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्कूलों को खाली करवाकर छुट्टी घोषित कर दी गई।

mohali bomb threat

जानकारी देते SP सिटी दिलप्रीत सिंह (स्क्रीनग्रैब: ANI)

सुबह-सुबह ई-मेल से मिली धमकी

मंगलवार की सुबह मोहाली के करीब 10 नामचीन निजी स्कूलों के आधिकारिक ई-मेल पर एक संदेश आया, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने और उसे उड़ाने की बात कही गई थी। जैसे ही स्कूल प्रबंधन की नजर इस ई-मेल पर पड़ी, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। प्रशासन ने बिना देरी किए अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने या वापस ले जाने की अपील की।

End of Feed