Mumbai News: मीरा भायंदर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, एक मस्जिद और मंदिर के अवैध निर्माण हटाए गए

मुंबई मेट्रोपॉलिटल रीजन के अंतर्गत आने वाले मीरा-भायंदर में गोल्ड नेस्ट सर्कल पर बिना इजाजत बनी नूरी मस्जिद और अन्य ढांचों पर आज सुबह कार्रवाई गई गई। भारी पुलिस सुरक्षा में यह तोड़-फोड़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।

Mumbai News: महाराष्ट्र में मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MBMC) ने आज यानी सोमवार 8 जून तड़के करीब 5 बजे भायंदर ईस्ट के गोल्ड नेस्ट सर्कल इलाके में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की। MBMC ने यहां बिना अनुमति बनी नूरी मस्जिद और उसी परिसर में मौजूद अन्य अवैध निर्माणों पर तोड़-फोड़ अभियान चलाया। बता दें कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अवैध निर्माणों की जांच और प्रशासनिक आदेशों के तहत की गई है।

Mira-Bhayandar Demolition

मीरा भायंदर पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने संवेदनशील हालात को देखते हुए बैरिकेडिंग की और आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही को नियंत्रित कर दिया, ताकि इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे। बता दें कि Mira Bhayandar मुंबई से सटा हुआ है और यह मुंबई मेट्रोपॉलिटल रीजन के अंतर्गत आता है।

End of Feed