Nuh: नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, लिव-इन में रह रही पांच बच्चों की मां पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार

हरियाणा के नूंह में एक नाबालिग ने अपने गुस्से में मां पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब महिला अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Nuh News: हरियाणा के नूंह में एक नाबालिग ने अपनी मां के पैर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान बेटे ने चाकू का इस्तेमाल किया। घायल महिला का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला लगभग एक साल पहले अपने पति और पांच बच्चों को छोड़कर एक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी।

Minor in Haryana Attacks Mother with Knife

हरियाणा में नाबालिग ने किया मां पर चाकू से हमला

जानकारी के मुताबिक, इस बात से नाराज बेटा सोमवार को अपनी मां के साथी के घर गया और उस पर हमला कर दिया। उसने अपनी मां के साथ भी मारपीट की और उसके पैर को चारपाई से बांधकर फरार हो गया। पुन्हाना DSP जितेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।

End of Feed