सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में भारी उत्साह, 1000 करोड़ का बजट, अमित शाह-नीतीश कुमार करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

कार्यक्रम के लिए अयोध्या और जनकपुर धाम से लोगों को आमंत्रित किया गया है। देश के कोने-कोने से साधु संत यहां आएंगे। जन सभा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

Mata Janaki Temple In Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी के मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। माता सीता का मंदिर अब बनने वाला है और लोगों का सपना साकार होने जा रहा है। इतना ही नहीं राज्य और केंद्र सरकार की ओर से तकरीबन एक हजार करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। इसमें 883 करोड़ रुपये मंदिर निर्माण के लिए, तो 165 करोड़ भूमि अधिग्रहण के लिए दिए जा रहे हैं।

Mata Janaki Mandir

सातामढ़ी में बनेगा भव्य माता जानकी मंदिर (फोटो- टाइम्स नाऊ नवभारत)

अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंदिर का शिलान्यास करेंगे। अयोध्या और जनकपुर धाम से लोगों को आमंत्रित किया गया है। देश के कोने-कोने से साधु संत यहां आएंगे जिसमें गृह मंत्री साधु संतों के साथ समागम करेंगे। इतना ही नहीं पटना के महावीर मंदिर से 12 हजार प्रसाद के पैकेट यहां भेजे जा रहे हैं। पांच हजार साधु संतों के लिए भोजन का इंतजाम महावीर मंदिर द्वारा संचालित सीता रसोई के जिम्मे है।

End of Feed