Meerut : तलाक के बाद ढोल-नगाड़ों से बेटी का स्वागत, रिटायर्ड जज पिता ने पेश की मिसाल

Meerut News: आमतौर पर समाज में बेटी के तलाक और घर वापसी को दुख या बदनामी का विषय माना जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर एक नई मिसाल पेश की है। यहां एक रिटायर्ड जिला जज ने अपनी बेटी के तलाक के बाद उसका स्वागत एक उत्सव की तरह किया। ढोल-नगाड़ों और नाच-गाने के साथ अपनी लाडली को वापस घर लाने वाले इस पिता के वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Meerut: मेरठ के साकेत इलाके में रहने वाले रिटायर्ड जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने समाज को एक संदेश दिया है कि बेटी पर बोझ नहीं, बल्कि अभिमान होती है। उनकी इकलौती बेटी प्रणिता शर्मा की शादी साल 2018 में शाहजहांपुर के रहने वाले सेना के मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रणिता को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। सात साल तक चले इस विवाद और संघर्ष के बाद आखिरकार शनिवार, 4 अप्रैल को मेरठ की फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी।

Meerut Retired Judge Daughter Divorce Celebration

रिटायर्ड जज ने बेटी के तलाक पर मनाया जश्न

कोर्ट से घर तक निकला जुलूस

तलाक की डिक्री मिलते ही जज साहब के परिवार ने इसे बेटी की 'आजादी' के रूप में मनाया। कोर्ट परिसर से घर तक प्रणिता को ढोल-नगाड़ों के साथ लाया गया। रास्ते भर परिवार के सदस्य झूमते और नाचते नजर आए। घर पहुंचने पर प्रणिता का भव्य स्वागत फूल-मालाओं से किया गया और पूरे मोहल्ले में मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान सबसे खास बात यह थी कि परिवार के सभी सदस्यों ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर प्रणिता की तस्वीर के साथ “I Love My Daughter” लिखा हुआ था।

End of Feed