Meerut News: दारोगा पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप; भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

Meerut News Today: मेरठ में तैनात 2023 बैच के सब इंस्पेक्टर ललित मोहन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दरोगा केस दर्ज होने की भनक लगते ही मेडिकल थाने से छुट्टी लेकर फरार हो गया है।

Meerut News Today: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेडिकल थाने की तेज घड़ी चौकी पर तैनात 2023 बैच के सब इंस्पेक्टर ललित मोहन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से मुकरने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर मेरठ के भावनपुर थाने में आरोपी दरोगा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी दरोगा मेडिकल थाने से छुट्टी लेकर चला गया और तब से ही वह फरार है।

meerut news alleged rape

इनसेट में आरोपी ललित मोहन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हुई थी पहली मुलाकात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शामली की रहने वाली 29 वर्षीय स्नातकोत्तर पास युवती सितंबर 2025 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU), मेरठ में अपनी डिग्री लेने आई थी। उस समय विश्वविद्यालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात दरोगा ललित मोहन ने उसकी समस्या पूछी और डिग्री दिलाने में मदद का आश्वासन देते हुए अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। युवती का आरोप है कि 10 जून 2026 को UPPSC परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स देने के बहाने दरोगा ने उसे दिल्ली से मेरठ बुलाया। देर होने पर शामली न जाकर अपने आवास पर रुकने की बात कही।

End of Feed