Meerut News: बंद मीट फैक्ट्रियों में डकैती डालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Meerut Encounter News: मेरठ के लोहियानगर थाना पुलिस ने बंद मीट फैक्ट्रियों में डकैती डालने वाले गाजियाबाद के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। असलहा बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

Meerut News: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस को बंद पड़ी फैक्ट्रियों में डकैती डालने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। लोहियानगर थाना पुलिस ने गाजियाबाद निवासी तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

meerut encounter news

एनकाउंटर में घायल आरोपी

प्लेट फ्रीजरों से चुराई थीं कीमती प्लेटें

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोहियानगर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर स्थित बंद पड़ी 'अलफईम मीट फैक्ट्री' से 4-5 सितंबर की रात दो प्लेट फ्रीजरों की 30 प्लेटें चोरी हुई थीं। इससे पूर्व, 15-16 अगस्त की रात 'तान्या फैक्ट्री' के दो प्लेट फ्रीजरों से भी 32 प्लेटें चोरी की गई थीं। प्राथमिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में डकैती समेत अन्य संगीन धाराएं जोड़ी थीं।

End of Feed