Meerut News: एक्सिस बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा! करेंसी चेस्ट में मिले 1,323 जाली नोट, FIR दर्ज

Meerut News: मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में विभिन्न शाखाओं से भेजी गई नकदी की जांच के दौरान 1,323 जाली नोट मिले। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Meerut Crime News: मेरठ में बैंक की करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विभिन्न शाखाओं से भेजी गई नकदी की जांच के दौरान 1,323 जाली नोट मिले। जिनकी कुल कीमत 4 लाख 63 हजार 650 रुपये बताई गई है। इन जाली नोटो में 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

fake cash

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिले (सांकेतिक फोटो)

500 से 50 रुपये तक के नकली नोट मिले

बैंक के करेंसी चेस्ट प्रबंधक सरताज सिंह की शिकायत के अनुसार, एक दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न शाखाओं से भेजी गई धनराशि की जांच के दौरान जाली नोट पाए गए। प्राथमिकी के मुताबिक, इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं। इनकी कुल संख्या 1,323 और कुल मूल्य 4,63,650 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 178, 179, 180, 181 और 182 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दिलीप सेंगर को सौंपी गई है।

End of Feed