सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में आज भाजपा में शामिल होंगे इस पार्टी के पार्षद, बदल जाएगा MCD का समीकरण

दिल्ली नगर निगम में शुक्रवार को बड़ा सियासी उलटफेर होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के 16 पार्षद भाजपा में शामिल होंगे, जिससे एमसीडी में बीजेपी का आंकड़ा 139 पहुंच जाएगा।

दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में शुक्रवार को एक बहुत बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) से बगावत कर मई 2025 में बनी 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' (IVP) का औपचारिक विलय भारतीय जनता पार्टी (BJP) में होने जा रहा है। IVP के प्रमुख मुकेश गोयल और सह-प्रमुख हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में पार्टी के सभी 16 पार्षद आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

rekha gupta

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में होगा विलय

यह विलय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में होगा। सूत्रों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में दोनों दलों के नेताओं के बीच दो दौर की मैराथन बैठकें हुईं, जिसके बाद विलय की शर्तों और आगामी निगम चुनावों में मौजूदा पार्षदों को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने के आश्वासन पर सहमति बन गई है।

End of Feed