अनोखी घुड़चढ़ी! जीजा ने दूल्हों को पहनाई 500 के नोटों की 100 फीट लंबी माला, Video Viral

शादियों के इस सीजन में मथुरा के नगला फोंदा गांव की अनोखी घुड़चढ़ी चर्चा में है। जीजा ने दोनों दूल्हों को 500 रुपये के नोटों से बनी 100-100 फीट लंबी मालाएं पहनाईं।

इन दिनों शादियों का सीजन चरम पर है। हर तरफ बैंड-बाजा-बारात और खुड़चढ़ी की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। भारत की शादियां इसलिए भी अनोखी होती हैं कि इनमें अक्सर दूल्हे फूलों के साथ ही नोटों की माला भी धारण करते हैं। लेकिन मथुरा में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

मथुरा में सुरीर के गांव नगला फोंदा में शनिवार को हुई एक अनोखी घुड़चढ़ी ने सबको हैरान कर दिया। यहां जीजा ने अपने सालों पर ऐसा प्यार लुटाया कि घुड़चढ़ी में शामिल लोग देखते ही रह गए। इस बारात में दुल्हे के जीजा के अनोखे अंदाज की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।

End of Feed