Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर; 3 लोगों की मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हो गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Mathura Road Accident: मथुरा में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक एक डबल-डेकर बस और एक कंटेनर ट्रक जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 25 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

accident

सांकेतिक फोटो

कंडक्टर तेज रफ्तार में चला रहा था बस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब चार बजे राया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 111वें और 112वें किलोमीटर के बीच हुआ। इस हादसे में लखनऊ से आ रही बस एक्सप्रेसवे पर अपने आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई। कुमार ने कहा, "शुरुआती जांच और घायल यात्रियों के बयानों से पता चलता है कि हादसे के समय बस को अधिकृत ड्राइवर नहीं चला रहा था। इसके बजाय, कंडक्टर स्टीयरिंग पर था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।" उन्होंने बताया कि कंटेनर अपनी तय लेन में चल रहा था, तभी तेज रफ्तार बस अचानक मुड़ी और पीछे से उससे टकरा गई। एसएसपी ने कहा कि हादसे की सही वजहों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

End of Feed