Mathura News: मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से भीषण हादसा, 3 मजदूरों की मौत; कई के दबने की आशंका

Mathura Vrindavan News: मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है।

Mathura Vrindavan News: उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मॉल की छत की शटरिंग अचानक ताश के पत्तों की तरह धराशाई हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

Mathura Mall Shuttering Collapse

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शटरिंग गिरते ही मची भगदड़, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन मॉल परिसर में ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक छत का सपोर्ट सिस्टम नीचे आ गिरा। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। घायलों को तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

End of Feed