Mathura News: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद कई बसों में लगी भयानक आग; 13 की मौत, 35 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे से एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां 10 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं जिसके बाद कुछ बसों में भीषण आग लग गई,। इस हादसे में अबतक 13 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है और 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह दिल्ली-आगरा (यमुना) एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा और भयावह सड़क हादसा हो गया। मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास घने कोहरे के कारण 7 बसें और कुछ कारें आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद अचानक कई बसों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में 13 लोगों की जलकर मौत हो गई।

mathura buses fire

हादसे में 4 बसें जलकर खाक, कई यात्री हताहत

सुबह 4 बजे के आसपास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान 7 बसों और तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते चार बसों में आग लग गई। एक कार के भी आग की चपेट में आने की सूचना है।

End of Feed