Uttarkashi: बादल फटने के बाद सामने आए तबाही के मंजर, कहीं सड़क टूटी तो कहीं पसरा मलबा; जानें अपडेट्स

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धाराली में बादल फटने और भूस्खलन की भीषण आपदा ने भयानक तबाही मचाई है। भारतीय सेना और अन्य एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक करीब 190 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। राज्यभर में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर मौजूद हैं।

Uttarkashi Cloudburst and Landslide: उत्तरकाशी जिले के धाराली में बादल फटने की घटना के बाद आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही ने हाहाकार मचा दिया। इस आपदा के बाद भारतीय सेना, वायु सेना (IAF), ITBP, NDRF, SDRF, BRO और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त बचाव और राहत टीमों ने अब तक करीब 190 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राहत और बचाव कार्य पूरे जोर-शोर से जारी है। बुधवार दोपहर 3 बजे तक भारतीय सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 50 लोग अब भी लापता हैं। इस अभियान में सेना के 225 से अधिक जवान, जिनमें इन्फैंट्री और इंजीनियरिंग यूनिट्स शामिल हैं, मौके पर तैनात हैं। युद्धक इंजीनियरों की टीम भी धाराली पहुंच चुकी है, जो मलबा हटाने और आवाजाही बहाल करने के कार्य में जुटी है।

Uttarkashi Cloudburst and Landslide 5 Updates (Photo: ANI)

उत्तरकाशी में बादल फटने और भूस्खलन के बाद की 5 अपडेट (फोटो: ANI)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पीड़ितों के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस संकट की घड़ी में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपदा धाराली क्षेत्र को पूरी तरह प्रभावित कर चुकी है। कल की घटना के बाद से कई चरणों में मलबा आया है। मैं आज खुद वहां गया, लोगों से मिला, उनसे बातचीत की और हालात की जानकारी ली। यह आपदा सब कुछ तबाह कर गई है। अब तक लगभग 190 लोगों को सेना द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। घायलों को भी वहां से निकालकर उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

End of Feed