Godhra: सगाई की खुशियां मातम में बदलीं; घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं में दम घुटने से परिवार की मौत

गोधरा के वृंदावन नगर-2 में गुरुवार सुबह एक घर में लगी आग ने पूरे इलाके को दहला दिया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सोते वक्त उठे घने धुएं ने कुछ ही पलों में सभी की जान ले ली। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Godhra House Fire Incident: गुजरात के गोधरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां वृंदावन नगर-2 इलाके के एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। घटना 21 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे सोफे में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे घर में भर गया, जिससे परिवार के सदस्यों का दम घुट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Massive Fire Tragedy Strikes Home in Godhra (Photo: iStock)

गोधरा में आग के धुएं में दम घटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत (फोटो: iStock)

ए डिविजन पुलिस स्टेशन के अधिकारी आर.एम. वसैया के अनुसार, हादसे के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। ऐसे में, तभी आग लगी और कुछ ही देर में पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे चारों की सांस घुट गई और उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जौहरी कमल दोशी (50), उनकी पत्नी देवलबेन (45) और उनके दो बेटे देव (24) व राज (22) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोशी परिवार अपने एक बेटे की सगाई की तैयारियों में व्यस्त था और शुक्रवार सुबह उन्हें वापी के लिए रवाना होना था।

End of Feed