बुलंदशहर में बिजली घर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख; कई फीट ऊपर उठी लपटें

बुलंदशहर में शनिवार को एक पावर हाउस में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है।

Bulandshahr News: बुलंदशहर के यमुनानगर में शनिवार को एक वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। यह बुलंदशहर के चांदपुर रोड स्थित बिजलीघर का मामला बताया जा रहा है, जहां ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में भीषण आग पकड़ ली। आग लगने से काफी नुकसान होने की सूचना है। वहीं, आग लगने की घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

Untitled design

बिजली घर में लगी आग।

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

आग लगने के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर काफी देर से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इधर, आग की लपटें इतनी तेज है कि लोग सड़क पार नहीं कर रहे हैं, क्योंकि डर है कि कहीं इसकी चपेट में न आ जाए।

End of Feed