LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 24 मार्च 2024 Highlights: होली पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Varsha KushwahaUpdated Mar 24, 2024, 17:03 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 24 मार्च 2024 Highlights: होली पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 24 मार्च 2024 Highlights: होली पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 24 मार्च 2024 Highlights: होली का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्वक मनाने के लिए दिल्ली में पुख्ता सुरक्षा की गई है, दिल्ली के नरेला में एक फैक्ट्री में आज दोपहर भीषण आग लग गई, जयपुर के बस्सी में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है और दो घायल बताए जा रहे हैं। इनके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

MAR 24, 2024 17:01 IST

झारखंड में जमीनी विवाद के चलते दो लोगों की हत्या

झारखंड के पलामू में जमीनी विवाद के चलते दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों दोस्त सैर के लिए निकले थे, तभी उन पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की क्रिमिनल हिस्ट्री भी थी।
MAR 24, 2024 16:56 IST

होली पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था

होली का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्वक मनाने के लिए दिल्ली में पुख्ता सुरक्षा की गई है। नई दिल्ली रेंज में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 61 प्वाइंटों पर लगभग 400 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैना किया है। इस दिन नशे में गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
MAR 24, 2024 16:40 IST

हिमाचल में स्थानीय लोगों और टूरिस्टों ने खेली होली

MAR 24, 2024 15:25 IST

दिल्ली में नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

MAR 24, 2024 14:59 IST

जयपुर बाजार में PM मोदी-यूपी CM योगी की तस्वीरों वाली वॉटर गन की हो रही खूब बिक्री

MAR 24, 2024 14:57 IST

गाजियाबाद में बाइक सवार ने महिला की चेन छीनी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बाइक पर आए एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की चेन छीन ली। इस घटना के दौरान महिला रील की शूटिंग कर रही थी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
MAR 24, 2024 14:55 IST

बदायूं दोहरे हत्याकांड में पिता ने बाइक को लगाई आग

बदायूं दोहरे हत्याकांड के कारणों का खुलासा न होने से नाराज पिता ने आत्मदाह की कोशिश की। पिता ने अपनी बाइक को आग लगाने के बाद खुद को भी जलाने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।
MAR 24, 2024 14:25 IST

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मां और पत्नी के साथ होली गीत पर किया नृत्य

MAR 24, 2024 14:10 IST

राजस्थान में पांच लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या

राजस्थान के झालावाड़ में पगारिया इलाके में डंपर से कुचलकर दो भाइयों समेत पांच लोगों की हत्या हो गई है। जानकारी के अनुसार किसी विवाद को लेकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि कथित घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के दो आरोपी रणजीत सिंह और डुंगर सिह अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
MAR 24, 2024 13:06 IST

मेरठ में घर में आग लगने से 4 बच्चों की मौत

मेरठ में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में बच्चों के माता-पिता घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मोबाइल चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी।
MAR 24, 2024 12:06 IST

Delhi: मुखर्जीनगर में लड़की पर चाकू से हमला

MAR 24, 2024 11:31 IST

आप के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। आईटीओ, ईडी कार्यालय और भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात है।
MAR 24, 2024 10:33 IST

होली पर यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी का आज आसमान साफ रहने वाला है। होली के दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि होली के बाद तापमान में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के चलते भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
MAR 24, 2024 09:42 IST

मुंबई पुलिस एक महीने में जब्त किए 3.25 करोड़ के नशीले पदार्थ

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने पिछले एक महीने में 16 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इसकी कीमत 3.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही इन पदार्थों की तस्करी करने वाले 12 तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
MAR 24, 2024 09:01 IST

Bhopal: होली से पहले बाजारों में लगी लोगों की भीड़

MAR 24, 2024 07:53 IST

होली के दिन झारखंड के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले में 25 मार्च यानी होली के दिन बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वज्रपात होने की भी अनुमान है।
MAR 24, 2024 06:47 IST

Siliguri: पानीटंकी बाजार स्थित 13 दुकानों में भीषण आग

MAR 24, 2024 06:01 IST

Delhi Weather News: आज दिल्ली में हो सकती है बारिश

दिल्ली में गर्मी बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर दिल्ली के मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
MAR 24, 2024 05:32 IST

Delhi: होली पर दिल्ली पुलिस ने चलाया एंटी ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

MAR 24, 2024 05:32 IST

Jaipur: बस्सी की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग