गुरुग्राम में 100 से झुग्गियां में लगी आग, लपटों-धुएं में लिपटा इलाका, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गियों में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गियों में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी भयावह है कि देखते ही देखते काफी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठता धुआं और आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। आग में कई लोगों के फंसे होने की आंशका जताई जा रही है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तरफ से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल, दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और दमकल विभाग की टीम झुग्गियों में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

slums fire in Sikanderpur Metro station

सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गियों में लगी आग (फोटो-ट्विटर)

गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के कारणों की जांच जारी है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

End of Feed