शहर

धू-धूकर जल रहे कसौली के जंगल, करोड़ों की वन संपदा जलकर राख; कई किलोमीटर तक फैली आग

हिमाचल प्रदेश में तापमान में वृद्धि के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इस समय कसौली के जंगल में भीषण आग बढ़ रही है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है।

कसौली : मशहूर पर्यटक स्थल कसौली के जंगल धू-धू कर जल रहे है जिससे करोड़ों की वन सम्पदा जलकर राख हुई है। आग ने कई घंटों तक विकराल रूप धारण करके रखा और कई किलोमीटर के दायरे में फैली रही जिसे आग पर काबू पाना काफी मुश्किल बना रहा, वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास करते रहे लेकिन आग बेकाबू ही होती चली गई फिलहाल अभी-भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

बता दे इस वर्ष मई महीने में अब तक 148 आग लगने के मामले दर्ज किए गए हैं। इस आग से न केवल वन संपदा को नुकसान पहुंचा है बल्कि जीव-जंतु भी इससे प्रभावित हुए हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक इस साल बिलासपुर वृत में 10 हेक्टेयर, चंबा में 25.5, धर्मशाला में 51.3, मंडी में 233, नाहन में 337, शिमला में 1544.36 और वाइल्ड लाइफ दक्षिण जोन में 45 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग लगने से प्रभावित हुआ है।

उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं

चमोली जिले के अधिकांश इलाकों के जंगलों में आग ने विकराल रूप धारण कर रखा है पिछले 2 दिनों से जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाओं के कारण धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैल रहा है, जिससे वातावरण में गर्मी बढ़ने लगी है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गिरसा गांव के जंगलों में आग विकराल रूप में फैल रही है। वहीं पिंडर रेंज, कपीरी पट्टी और अन्य वन क्षेत्रो में आग लगी हुई है फैल रही है। बारिश की कमी और चीड़ के जंगलों में सूखी पत्तियों के कारण आग पर वन विभाग के कर्मी काबू नहीं कर पा रहे है। जंगलों में आग लगने के चलते वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। कई हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं, वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हुआ है।

नौशेरा क्षेत्र में लगी भीषण आग

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में सोमवार को जंगल में भीषण आग लग गई, जिससे जंगल के बड़े हिस्से को व्यापक नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि आग रहस्यमय परिस्थितियों में भड़की और शुष्क वनस्पति और मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण तेजी से नौशेरा क्षेत्र के कई इलाकों में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही, वन विभाग, जम्मू-कश्मीर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने आग पर काबू पाने और उसे आगे फैलने से रोकने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जंगल का विशाल भूभाग आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पृष्ठभूमि में मोर सहित सैकड़ों पक्षियों की संकटपूर्ण आवाजें सुनाई दे रही हैं। इस फुटेज ने निवासियों और पर्यावरणविदों के बीच व्यापक चिंता पैदा कर दी है जिन्होंने अधिकारियों से वन्यजीवों को बचाने और आग को जल्द से जल्द बुझाने के प्रयासों को तेज करने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल टीमें दुर्गम इलाके में आग पर काबू पाने और पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग ने वृक्षारोपण और अन्य वन संपदा के बड़े क्षेत्रों को नष्ट कर दिया है जिससे व्यापक पारिस्थितिक क्षति हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कुछ भी नुकसान या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Poonam Sharma
पूनम शर्मा author

पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में... और देखें

End of Article