कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से छह की मौत, 15 से अधिक घायल, हनुमानगढ़ जा रहे थे श्रद्धालु

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 30 श्रद्धालु कलाल माजरा से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी मंदिर जा रहे थे।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से छह लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा जिले के पिंडारसी गांव के पास उस वक्त हुआ जब लगभग 30 श्रद्धालुओं का यह समूह कलाल माजरा से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी मंदिर जा रहा था।

Kurukshetra tractor trolley accident

कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

उसने बताया कि मृतकों की पहचान लीला देवी (58), बाला देवी (50), बोहती देवी (60), अंजलि (25) एवं उसकी 18 महीने की बेटी सीरत और हर्ष (सात) के रूप में हुई है। घायल हुई दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed