श्रीनगर एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट के साथ पकड़ा गया यात्री, ट्रैवेल एजेंट पर लगाया ठगी आरोप

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान फर्जी हवाई टिकट के साथ एक युवक को पकड़ा गया। एयरलाइन स्टाफ की सूचना पर बडगाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत जांच के अनुसार आरोपी ने ट्रैवेल एजेंट पर ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी और संबंधित ट्रैवल एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Srinagar News: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को फर्जी एयर टिकट के साथ पकड़ा गया है। वह एयरपोर्ट में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा जांच के दौरान उसका नकली टिकट पकड़ लिया गया। इस मामले में बडगाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Arrest

सांकेतिक फोटो (iStock)

एयरपोर्ट के ड्रॉप गेट पर पकड़ा गया शख्स

आरोपी शख्स की पहचान सैयद खुर्शीद अहमद पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी बुगरो, खानसाहिब के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के ड्रॉप गेट पर रूटीन सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान उसे वेरिफिकेशन के लिए रोका गया। जब सुरक्षा कर्मियों और एयरलाइन स्टाफ ने उसके एयर टिकट की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

End of Feed