पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियार और मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन, दो एके-47 राइफल, चार मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रतीकात्मक फोटो
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशी तस्करों से संबद्ध थे तथा राज्य में आपूर्ति के लिए गैर-कानूनी हथियार और मादक पदार्थ हासिल कर रहे थे।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: Patna News: शीतला माता मंदिर ROB के पास से जिंदा हैंड ग्रेनेड व 5 कारतूस बरामद, पुलिस ने गिरफ्त में लिए 2 आरोपी
इससे जुड़ी कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी
इस संबंध में अमृतसर के घरिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इससे जुड़ी कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और राज्य में आगे सप्लाई करने के लिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ हासिल कर रहे थे।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: मुंबई में इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹37 करोड़ की केटामाइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और सप्लाई चेन के सभी पहलुओं का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में तीन आरोपी गिरफ्तार
इससे पहले 10 सितंबर को ही अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से दो एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपियों के संपर्क विदेशी हथियार तस्कर से होने की बात सामने आई थी।
