Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मानसून का रौद्र रूप! पुणे-सतारा में 'ऑरेंज अलर्ट'; मुंबई समेत 15 जिलों में अगले 24 घंटे भारी

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून ने पकड़ी रफ्तार। मौसम विभाग (IMD) ने पुणे और सतारा के घाट क्षेत्रों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जबकि मुंबई-ठाणे समेत 15 जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' है।

Maharashtra Rain Update: महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। पिछले चार दिनों से कोंकण, घाटमाथा के साथ-साथ उत्तरी और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियां, नाले और स्थानीय जलस्रोत उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। हालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के मौसम को लेकर एक बड़ा और नया अलर्ट जारी किया है।

mumbai rain update

आज भी भींगेगा महाराष्ट्र

पुणे और सतारा के घाट क्षेत्रों में 'ऑरेंज अलर्ट'

मौसम विभाग ने पश्चिमी महाराष्ट्र के पर्वतीय और संवेदनशील इलाकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, पुणे और सतारा जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहद भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है, जिसके चलते यहां 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। इसके अलावा, कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों जैसे कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

End of Feed