Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक और अनिश्चित हो गया है। एक तरफ विदर्भ के जिलों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से 'आसमान से आग' बरस रही है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और गरज-चमक का 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
दर्भ में जारी रहेगा लू का कहर
विदर्भ में 'ऑरेंज अलर्ट' (Vidarbha IMD Alert)
नागपुर मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ के अकोला, अमरावती और वर्धा में भीषण लू (Severe Heatwave) का प्रकोप जारी है। इन तीनों जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो देश के सबसे अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। आज पूरे दिन के लिए इन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। प्रशासन ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। लू लगने से कुछ मौतों की खबरें भी सामने आई हैं, इसलिए नागरिकों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
गर्मी के साथ बारिश की चेतावनी (Nagpur Chandrapur Yavatmal Rain Alert)
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 अप्रैल के लिए दोहरा अलर्ट जारी किया है। राज्य के 13 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' है, जिनमें से 8 जिलों में लू और 5 जिलों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरोली और यवतमाल में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 अप्रैल की बात करें तो को बुलढाणा, वाशिम, भंडारा और गोंदिया सहित पूरे विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
क्षेत्रवार मौसम के कैसे हैं हालात (Maharashtra Mausam Today)
कोंकण (मुंबई-ठाणे): पालघर, ठाणे और रायगढ़ में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन उच्च आर्द्रता (Humidity) के कारण भीषण उमस और बेचैनी बनी रहेगी।
मराठवाड़ा: छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और नांदेड़ में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यहां 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
उत्तर महाराष्ट्र: नासिक, जलगांव और धुले में शुष्क और गर्म मौसम रहेगा, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
पश्चिमी महाराष्ट्र: पुणे, सतारा और सोलापुर में दोपहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मई में और बढ़ेगी तपिश (Maharashtra Weather Tomorrow)
मौसम विभाग के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार के मुताबिक, 29 और 30 अप्रैल को बारिश से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन मई का महीना अप्रैल से भी अधिक गर्म रहने वाला है। विदर्भ में मई सबसे गर्म महीना साबित होगा, जहां पारा नए रिकॉर्ड बना सकता है।
