Maharashtra Weather Update: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मुंबई-पुणे समेत अपने शहर का हाल

Maharashtra Weather Update Today 4 September: महाराष्ट्र के मौसम में बदलाव जारी है। 4 सितंबर को मौसम विभाग ने धुले, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया में भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए पूरे राज्य का पूर्वानुमान।

Maharashtra Weather Update 4 September (महाराष्ट्र का मौसम 4 सितंबर): महाराष्ट्र में सितंबर की शुरुआत भारी बारिश के साथ हुई थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज काफी अनिश्चित हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार थमी है, तो वहीं कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार (4 सितंबर) को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क और उमस भरा रहेगा, लेकिन विदर्भ के तीन और उत्तरी महाराष्ट्र के एक जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

maharashtra Weather Today

विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र में होगी बारिश

इन 4 जिलों में 'येलो अलर्ट' (Vidarbha Rain Alert Today)

मौसम विभाग ने विदर्भ के तीन जिलों, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया और उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिले के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तरी महाराष्ट्र: धुले जिले में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने किसानों और स्थानीय नागरिकों को आकाशीय बिजली और तूफान से सतर्क रहने की सलाह दी है।

End of Feed